

आईसीसी की नई टी20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड पहले नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 881 की है
Image Source : gettyअब इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज फिल साल्ट दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग में 841 तक जा पहुंची है। उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है
Image Source : gettyभारत के सूर्यकुमार यादव को नुकसान उठाना पड़ा है। अब दूसरे से तीसरे स्थान पर चले गए हैं। आईसीसी टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग अब 803 हो गई है
Image Source : gettyपाकिस्तान के बाबर आजम नंबर 4 पर बने हुए हैं। आईसीसी की टी20 रैंकिंग में उनकी रेटिंग 755 की है
Image Source : gettyपाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 746 की है
Image Source : gettyइंग्लैंड के जॉस बटलर को भी एक स्थान का फायदा मिला है। वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब 726 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyयशस्वी जायसवाल को हल्का सा नुकसान हुआ है। वे अब एक स्थान नीचे यानी नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग में 720 की हो गई है
Image Source : gettyश्रीलंका के पथुम निसंका की बात की जाए तो वे 672 की रेटिंग के साथ आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 8 पर हैं
Image Source : gettyजोश इंग्लिस की बात करें तो उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब नंबर 9 पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 652 की है
Image Source : gettyवेस्टइंडीज के निकोलस पूरन की बात करें तो वे एक स्थान के फायदे के साथ नंबर 10 पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग आईसीसी टी20 रैंकिंग में 645 की है
Image Source : gettyNext : जसप्रीत बुमराह बनाम शाहीन अफरीदी, आखिर 31 टेस्ट मैचों के बाद दोनों का था कैसा रिकॉर्ड