

आईसीसी की ओर से जारी की गई टी20 की नई रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 844 की है
Image Source : gettyभारत के सूर्यकुमार यादव को रेटिंग में इस बार फायदा हुआ है, लेकिन इसके बाद भी वे नंबर दो पर ही बने हुए हैं। उनकी रेटिंग अब 805 की हो गई है
Image Source : gettyइंग्लैंड के फिल साल्ट को हल्का सा नुकसान हुआ है। वे अब एक स्थान नीचे खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 797 की है
Image Source : gettyयशस्वी जायसवाल ने कमाल किया है। उन्होंने दो स्थानों की छलांग मारी है। 757 की रेटिंग के साथ वे अब नंबर चार पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyपाकिस्तान के बाबर आजम को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। 755 की रेटिंग के साथ अब वे नंबर 5 पर चले गए हैं
Image Source : gettyपाकिस्तान के ही मोहम्मद रिजवान को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 746 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyइंग्लैंड के जॉस बटलर पहले की ही तरह नंबर 7 पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 716 की है
Image Source : gettyभारत के रुतुराज गायकवाड नंबर आठ पर कब्जा किए हुए हैं। उनकी रेटिंग 664 की है
Image Source : gettyवेस्टइंडीज के ब्रेंडन किंग 656 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर बने हुए हैं
Image Source : gettyआईसीसी की टी20 रैंकिंग में वेस्टइंडीज के जानसन चार्ल्स नंबर 10 पर हैं। उनकी रेटिंंग 655 की है
Image Source : gettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट