

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ट्रेविस हेड अभी भी नंबर एक पर हैं। उनकी रेटिंग 855 की है
Image Source : gettyअभिषेक शर्मा ने इस बार सीधी 38 स्थानों की छलांग मार दी है और वे नंबर दो पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। उनकी रेटिंग 829 की है
Image Source : gettyतिलक वर्मा को इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 803 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर चले गए हैं
Image Source : gettyफिल साल्ट भी एक स्थान नीचे खिसके हैं। उनकी रेटिंग 798 की है
Image Source : gettyसूर्यकुमार यादव की बात करें तो वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं। उनकी रेटिंग 738 की है, वे भी एक स्थान नीचे आए हैं
Image Source : gettyजॉस बटलर भी एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 6 पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 729 की है
Image Source : gettyबाबर आजम भी एक स्थान नीचे आए हैं। उनकी रेटिंग 712 की है और वे नंबर 7 पर हैं
Image Source : gettyपथुम निसंका को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 707 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर चले गए हैं।
Image Source : gettyपाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान एक स्थान नीचे आकर अब नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 704 की है
Image Source : gettyकुसल परेरा 675 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर बने हुए हैं
Image Source : gettyNext : T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, राशिद खान टॉप पर पहुंचे