

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में अब हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग अब बढ़कर 886 की हो गई है
Image Source : gettyइंग्लैंड के जो रूट जो काफी वक्त से पहले नंबर की कुर्सी पर काबिज थे, वे अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 868 की है
Image Source : gettyकेन विलियमसन पहले की ही तरह आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 867 की चल रही है
Image Source : gettyभारत के यशस्वी जायसवाल आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 4 पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 858 की है
Image Source : gettyस्टीव स्मिथ 813 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर 5 पर बने हुए हैं
Image Source : gettyशुभमन गिल की बात की जाए तो उन्होंने लंबी छलांग मारी है। वे 15 स्थानों की उछाल के साथ अब नंबर 6 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 807 की है
Image Source : gettyटेम्बा बावुमा की बात की जाए तो वे अभी भी नंबर सात पर हैं। उनकी रेटिंग 790 की है
Image Source : gettyभारत के ऋषभ पंत को इस बार एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 790 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर हैं
Image Source : gettyकामेंदु मेंडिस भी पहले की ही तरह नंबर नौ पर हैं। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में उनकी रेटिंग 781 की है
Image Source : gettyइंग्लैंड के जेमि स्मिथ ने इस बार 16 स्थानों की छलांग मारी है, वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 753 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन