

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। उनकी रेटिंग अब 898 की हो गई है
Image Source : gettyजो रूट से अब पहले नंबर की कुर्सी छिन गई है, लेकिन वे अभी भी दूसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 897 की है
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले की ही तरह तीसरे नंबर पर जमे हुए हैं। उनकी रेटिंग 812 की है
Image Source : gettyयशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो वे 811 की रेटिंग के साथ अभी भी नंबर चार पर कब्जा जमाए हुए हैं
Image Source : gettyट्रेविस हेड ने इस बीच लंबी छलांग मारी है। वे अब छह स्थानों की उछाल के साथ नंबर 5 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 781 की है
Image Source : gettyश्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 759 की रेटिंग के साथ्र नंबर 6 पर आ गए हैं
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा को तीन स्थानों का फायदा हुआ है। वे 753 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की बात करें तो उन्हें तीन स्थानों का नुकसान हुआ है। वे अब 729 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyऋषभ पंत को नुकसान का सामना करना पड़ा है। वे अब 724 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर पहुंच गए हैं। उन्हें तीन स्थान नीचे आना पड़ा है
Image Source : gettyपाकिस्तान के साउद शकील की रेटिंग भी 724 की है और वे भी पंत के साथ संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं
Image Source : gettyस्टीव स्मिथ लगातार नीचे जा रहे हैं। 708 की रेटिंग के साथ वे 11वें नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 11 की है
Image Source : gettyNext : T20I में 125 या उससे कम स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 50 प्लस रनों की पारी खेलने वाले प्लेयर