ICC Test Rankings में हैरी ब्रूक ने लगा दी लंबी छलांग, यशस्वी जायसवाल को नुकसान

ICC Test Rankings में हैरी ब्रूक ने लगा दी लंबी छलांग, यशस्वी जायसवाल को नुकसान

Image Source : getty

आईसीसी की ओर से जारी की गई नई टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट पहले नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 895 की है

Image Source : getty

इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक ने इस बार दो स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 854 की रेटिंग के साथ नंबर 2 पर पहुंच गए हैं

Image Source : getty

न्यूजीलैंड के केन विलियमसन पहले की ही तरह तीसरे नंबर पर हैं। उनकी रेटिंग 830 की है

Image Source : getty

यशस्वी जायसवाल को हल्का सा नुकसान हुआ है। उनकी रेटिंग 825 की है और वे दो स्थानों के नुकसान के साथ नंबर 4 पर पहुंच गए हैं

Image Source : getty

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल 753 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर हैं

Image Source : getty

ऋषभ पंत की बात की जाए तो वे 736 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर बने हुए हैं

Image Source : getty

श्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को भी दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 733 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 7 पर पहुंच गए हैं

Image Source : getty

स्टीव स्मिथ को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। वे अब 726 की रेटिंग के साथ नंबर 8 पर खिसक गए हैं

Image Source : getty

पाकिस्तान के साउद शकील की बात करें तो वे भी एक स्थान नीचे आए हैं। 724 की रेटिंग के साथ वे नंबर 9 पर हैं

Image Source : getty

साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा ने सीधे 14 स्थानों की छलांग मारी है। वे अब 715 की रेटिंग के साथ नंबर 10 पर पहुंच गए हैं

Image Source : getty

Next : T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय