

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अब इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग 872 की है और उन्हें एक स्थान का फायदा मिला है
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के केन विलियमसन ने अब नंबर एक की कुर्सी छिन गई है। वे एक स्थान के नुकसान के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग अब 859 की है
Image Source : gettyपाकिस्तान के बाबर आजम को एक स्थान का फायदा हुआ है। अब वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर तीन बल्लेबाज बन गए हैं। उनकी रेटिंग 768 की है
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे भी 768 की रेटिंग के साथ नंबर तीन पर संयुक्त रूप से आ गए हैं
Image Source : gettyऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ भी एक पायदान आगे चढ़े हैं। वे 757 की रेटिंग के साथ अब नंबर 5 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyभारत के रोहित शर्मा को भी एक स्थान का उछाल मिला है। वे अब नंबर 6 पर आ गए हैं। उनकी रेटिंग 751 की है
Image Source : gettyइंग्लैंड के हैरी ब्रूक को इस बीच नुकसान उठाना पड़ा है। उन्हें 4 पायदान नीचे आना पड़ा है। वे अब 749 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyभारत के यशस्वी जायसवाल 740 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 8 पर बने हुए हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने भी नंबर 9 पर अभी भी बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 739 की है
Image Source : gettyभारत के विराट कोहली की बात की जाए तो उनकी रेटिंग 737 की है और वे आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में इस वक्त नंबर 10 पर हैं
Image Source : gettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट