

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनकी रेटिंग अभी 888 की चल रही है। उन्हें इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है, वे दूसरे से पहले नंबर पर पहुंचे हैं
Image Source : gettyकेन विलियमसन की बात की जाए तो उन्हें भी इस बार एक स्थान का फायदा हुआ है। हालांकि वे अभी टेस्ट क्रिकेट के दूसरे हैं फिर भी तीसरे से दूसरे स्थान पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। इस वक्त उनकी रेटिंग 867 की चल रही है
Image Source : gettyहैरी ब्रूक को पहले से सीधे तीसरे नंबर पर आना पड़ा है। उन्हें काफी नुकसान हुआ है। हैरी ब्रूक की रेटिंग घटकर 862 की रह गई है। उनका बल्ला भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में बिल्कुल नहीं चला था
Image Source : gettyऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को भी इस बार की आईसीसी रैंकिंग में नंबर चार पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक स्थान का फायदा मिला है। उनकी रेटिंग इस वक्त 816 की है
Image Source : gettyयशस्वी जायसवाल की बात की जाए तो उन्हें इस एक स्थान नीचे आना पड़ा है। जायसवाल अब चार से नंबर 5 पर खिसक गए हैं। उनकी रेटिंग फिलहाल 801 की है
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा की बात की जाए तो वे नंबर छह पर हैं। इस बार उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। टेम्बा भी अभी टेस्ट नहीं खेल रहे हैं, लेकिन उनकी रेटिंग 790 की है
Image Source : gettyश्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को इस बार की रेटिंग में दो स्थानों का फायदा हुआ है। वे 781 की रेटिंग के साथ अब नंबर 7 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। वे कमाल की बल्लेबाजी इन दिनों कर रहे हैं
Image Source : gettyभारत के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस बार एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ रहा है। वे अब नंबर सात से आठ पर चले गए हैं। उनकी रेटिंग 779 की है
Image Source : gettyभारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल को तो तीन स्थान नीचे आना पड़ गया है। वे अब सीधे नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल की रेटिंग इस वक्त 765 की चल रही है
Image Source : gettyइंग्लैंड के युवा विकेटकीपर जेमि स्मिथ अभी भी नंबर 10 पर बने हुए हैं। उनकी रेटिंग 752 की है
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन