

आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में जो रूट नंबर एक बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग इस बार 903 की हो गई है
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के केन विलियमसन 813 की रेटिंग के साथ आईसीसी की टेस्ट रैंकिंग में नंबर 2 बल्लेबाज हैं
Image Source : gettyभारत के यशस्वी जायसवाल को इस बार एक स्थान का फायदा मिला है। वे अब 790 की रेटिंग के साथ नंबर 3 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyइंग्लैंड के हैरी ब्रूक को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 778 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर चले गए हैं
Image Source : gettyस्टीव स्मिथ अभी भी 757 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 5 पर बने हुए हैं
Image Source : gettyउस्मान ख्वाजा की बात की जाए तो उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ है। वे अब 728 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर पहुंच गए हैं
Image Source : gettyपाकिस्तान के साउद शकील ने काफी लंबी छलांग मारी है। वे अब 724 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर आ गए हैं। उन्हें 20 स्थानों का उछाल मिला है
Image Source : gettyमार्नस लाबुशेन की बात की जाए तो वे अब 720 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 8 पर हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के कामेंदु मेंडिस को भी एक स्थान का फायदा हुआ है। वे 716 की रेटिंग के साथ सीधे नंबर 9 पर आ गए हैं
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र जो भी फायदा हुआ है। वे टॉप 10 में एंट्री कर गए हैं। आठ स्थानों की छलांग के साथ वे नंबर 10 पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग 711 की है
Image Source : gettyNext : आईसीसी की वनडे रैंकिंग, कहां हैं इस वक्त बाबर आजम