

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में बदलाव हुआ है। हालांकि नंबर एक पर न्यूजीलैंड के केन विलियमसन ही हैं। उनकी रेटिंग इस वक्त 859 की है
Image Source : gettyइंग्लैंड के जो रूट की रेटिंग अब बढ़कर 852 की हो गई है, लेकिन पहले की ही तरह इस वक्त आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं
Image Source : gettyइंग्लैंड के हैरी ब्रूक ने लंबी छलांग मारी है। उन्हें 4 स्थानों का उछाल मिला है। वे अब 771 की रेटिंग के साथ नंबर 3 पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं
Image Source : gettyपाकिस्तान के बाबर आजम की रेटिंग 768 है और वे पहले से एक स्थान के नुकसान के साथ नंबर 4 पर आ गए हैं
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल की रेटिंग भी 768 की है और वे भी संयुक्त रूप से नंबर चार पर हैं
Image Source : gettyस्टीव स्मिथ को भी एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे अब 757 की रेटिंग के साथ नंबर 6 पर आ गए हैं
Image Source : gettyभारत के कप्तान रोहित शर्मा को भी एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। अब वे 751 की रेटिंग के साथ नंबर 7 पर चले गए हैं
Image Source : gettyभारत के ही यशस्वी जायसवाल अभी भी 740 की रेटिंग के साथ नंबर आठ पर बने हुए हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने 739 की रेटिंग के साथ नंबर 9 पर हैं
Image Source : gettyभारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली 737 की रेटिंग के साथ आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 10 पर हैं
Image Source : gettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट