

शिखर धवन 2019 में टीम का हिस्सा थे और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक भी बनाया था। लेकिन वह चोटिल हो गए और टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
Image Source : Gettyमयंक अग्रवाल को रिपलेस्मेंट के रूप में 2019 में विश्व कप टीम में देर से शामिल किया गया था। लेकिन उन्हें कोई मैच नहीं मिला और वह फिलहाल वनडे से बाहर हैं।
Image Source : Gettyकेदार जाधव ने आखिरी बार भारत के लिए 2019 में खेला था। उन्होंने विश्व कप में भी अधिकांश मैच खेले लेकिन अब वह योजना में नहीं हैं।
Image Source : Gettyविजय शंकर विश्व कप 2019 में में शामिल थे। उन्होंने कुछ मैचों में भी भाग लिया लेकिन चोटिल हो गए और तब से भारत के लिए वो नहीं खेले हैं।
Image Source : Gettyविश्व कप 2019 में ऋषभ पंत इंजरी रिप्लेसमेंट थे और उन्होंने कुछ मैच भी खेले। वह टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं लेकिन दिसंबर 2022 में एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए और तब से फिटनेस हासिल करने की जंग में लगे हुए हैं।
Image Source : Gettyदिनेश कार्तिक का आखिरी वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 का सेमीफाइनल था। उन्होंने अभी तक वनडे से संन्यास की घोषणा नहीं की है लेकिन अब उनके सेट पर लौटने की संभावना नहीं है।
Image Source : Gettyएमएस धोनी के करियर का आखिरी मैच वर्ल्ड कप 2019 बनाम न्यूजीलैंड का सेमीफाइनल था। उन्होंने 15 अगस्त, 2020 को संन्यास का ऐलान कर दिया था।
Image Source : Gettyविश्व कप 2019 में भुवनेश्वर कुमार ने 6 मैच खेले और 10 विकेट लिए। लेकिन चोटों ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया है और अब वह टीम से बाहर हैं।
Image Source : Gettyयुजवेंद्र चहल आखिरी बार विश्व कप 2019 में ही खेले थे। वह भारत की सफेद गेंद वाली टीमों के नियमित सदस्य रहे हैं लेकिन जब विश्व कप की बात आती है तो वह अपनी जगह बनाने से चूक जाते हैं।
Image Source : GettyNext : ODI की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 5 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट