

भारतीय महिला टीम के लिए खेलते हुए स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ 112 रनों की पारी खेली है। उनका टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहला शतक है।
Image Source : apइंग्लैंड महिला टीम के खिलाफ शतक लगाते ही स्मृति मंधाना भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने वाली प्लेयर बन गईं।
Image Source : apस्मृति मंधाना ने भारत के लिए टेस्ट में दो शतक, वनडे में 11 शतक और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाया है।
Image Source : apरोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 12, वनडे में 32 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल पांच शतक लगाए हैं।
Image Source : gettyविराट कोहली भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। वह टेस्ट में 30, वनडे में 51 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगा चुके हैं।
Image Source : gettyशुभमन गिल भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 6, वनडे में 8 शतक और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक लगाया है।
Image Source : gettyकेएल राहुल भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में 9, वनडे में 7 शतक और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक लगाए हैं।
Image Source : gettyसुरेश रैना ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में एक शतक, वनडे में पांच शतक और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक जड़ा है।
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन