

वीरेंद्र सहवाग भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।
Image Source : gettyउन्होंने साल 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में मुल्तान में 309 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : gettyइसके बाद वीरेंद्र सहवाग ने साल 2008 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में 319 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : gettyवीरेंद्र सहवाग भारत के लिए इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिसने टेस्ट क्रिकेट में दो तिहरे शतक लगाए हैं।
Image Source : gettyकरुण नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में साल 2016 में 303 रनों की पारी खेली थी। वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
Image Source : gettyटेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अभी तक सिर्फ दो ही भारतीय बल्लेबाज तिहरा शतक लगा पाए हैं।
Image Source : gettyNext : टेस्ट क्रिकेट में पारी घोषित होने के कारण दोहरे शतक से चूकने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट