

SENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में सुनील गावस्कर 7वें पायदान पर हैं। गावस्कर ने इन देशों में कुल 10 मैच जीतने का कारनामा किया।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छठे पायदान पर हैं। रोहित ने SENA देशों में 13 मैच अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जिताए हैं।
Image Source : GETTYकपिल देव SENA देशों में 5वें सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तान हैं। कपिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने इन चारों देशों में कुल मिलाकर 14 मुकाबले जीते।
Image Source : GETTYमोहम्मद अजहरुद्दीन SENA देशों में चौथे सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं। अजहरुद्दीन की कप्तानी में टीम इंडिया 19 मैच जीतने में कामयाब रही।
Image Source : GETTYसौरव गांगुली इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। गांगुली ने अपनी कप्तानी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में जाकर टीम इंडिया को 26 मैच जिताए।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में दूसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान विराट कोहली हैं। कोहली की कप्तानी में भारत ने SENA देशों में 37 मुकाबले जीते।
Image Source : GETTYSENA देशों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट में टॉप पर महेंद्र सिंह धोनी का कब्जा है। धोनी की कप्तानी में भारत ने इन देशों में 44 मुकाबले जीते।
Image Source : GETTYNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट