

क्रिकेट जगत के लिए 6 दिसंबर की तारीख बेहद खास है। इस दिन भारतीय टीम के 5 स्टार खिलाड़ियों का जन्म हुआ था। किसी ने भारत के लिए वर्ल्ड कप जीता है, तो किसी के नाम तिहरा शतक दर्ज है।
Image Source : Getty Imagesरवींद्र जडेजा 6 सितंबर को 34 साल के हो गए। उन्होंने भारत के लिए साल 2008 में डेब्यू किया था। मौजूदा समय में वह दूनिया नंबर 1 टेस्ट ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं।
Image Source : Getty Imagesसाल 2016 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह आज 28 साल के हो गए। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में अपना पहला इंटरनेशनल हैट्रिक दर्ज किया था। वह ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।
Image Source : Getty Imagesश्रेयस अय्यर भी आज अपना 28वां जन्म दिन मना रहे हैं। वनडे इंटरनेशनल में अब तक का उनका करियर शानदार रहा है। सिर्फ 37 मैचों में उन्होंने 13 अर्धशतक और 2 शतक लगाए हैं।
Image Source : Getty Imagesआज 31 साल के हो गए करुण नायर ने भारत के लिए साल 2016 में डेब्यू किया था। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में एक तिहरा शतक भी दर्ज है। वह ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। साल 2017 से वह इंटरनेशल क्रिकेट से दूर हैं।
Image Source : Getty Imagesभारतीय टीम से रिटायर हो चुके आरपी सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया को साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जिताने में आरपी सिंह का अहम योगदान था।
Image Source : Getty ImagesNext : मेसी vs रोनाल्डो, 1000 मैचों के बाद किसका रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा?