

रोहित शर्मा भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। उन्होंने भारत के लिए 62 T20I, 56 वनडे और 24 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।
Image Source : gettyवीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए एक टी20 इंटरनेशनल मैच, 12 वनडे और चार टेस्ट मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली है।
Image Source : gettyमहेंद्र सिंह धोनी भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं।
Image Source : gettyमहेंद्र सिंह धोनी ने 72 T20I, 200 ODI और 60 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है।
Image Source : gettyविराट कोहली भी भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
Image Source : gettyविराट कोहली ने भारत के लिए 50 टी20 इंटरनेशनल मैच, 95 ODI और 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है।
Image Source : gettyकेएल राहुल ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। उन्होंने एक टी20 इंटरनेशनल मैच, 12 वनडे मैच और तीन टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है।
Image Source : gettyअजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी की है। उन्होंने भारत के लिए दो टी20 इंटरनेशनल मैच, तीन वनडे मैच और 6 टेस्ट मैचों में कप्तानी की थी।
Image Source : gettyभारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में अब तक सिर्फ 6 खिलाड़ी ही कप्तानी कर पाए हैं। इनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग के नाम शामिल हैं।
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन