

IPL 2023 में केकेआर के लिए खेलने वाले रिंकू सिंह के लिए ये साल कमाल का रहा है। रिंकू ने इसी साल गुजरात के खिलाफ अंतिम ओवर में 5 छक्के लगाकर मैच जिताया था। इस सीजन रिंकू का स्ट्राइक रेट 158.86 का है। उन्हें आईपीएल के बाद भारत की टी20 टीम में मौका मिल सकता है।
Image Source : APराजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे ध्रुव जुरेल इस साल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी शानदार स्ट्राइक रेट के कारण उन्हें टीम में फिनिशर की भुमिका दी गई है। जुरेल इस साल 195.45 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Image Source : APगुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी राहुल तेवतिया हर साल निखते जा रहे हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में कई मैचों में फिनिशर का रोल अदा किया है। इस साल भी उन्हें जितने मौके दिए गए उसमें उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस साल वह 179.17 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Image Source : APपंजाब किंग्स के लिए खेल रहे जितेश शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल कमाल के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। जितेश शर्मा अगर इस साल एक या दो मैच पंजाब के लिए फिनिश कर देते हैं तो उन्हें टीम इंडिया का टिकट मिल सकता है। इस साल उनका स्ट्राइक रेट 149 का है।
Image Source : PTIअभिनव मनोहर इस साल 182.98 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले साल आईपीएल डेब्यू कर चुके मनोहर इस साल कमल के लय में हैं। हालांकि उन्होंने आईपीएल में अभी तक सिर्फ 12 ही मुकाबले खेले हैं।
Image Source : APपंजाब किंग्स के शाहरुख खान हर साल की तरह इस साल भी काफी अच्छी स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस साल 177.27 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्हें इस साल बतौर टीम इंडिया में मौका मिल सकता है।
Image Source : APNext : IPL में CSK के लिए लगातार अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी, देखिए पूरी लिस्ट