

आईपीएल 2024 में भी सीएसके की कप्तानी एमएस धोनी ही करते हुए नजर आएंगे, इसमें बदलाव की अभी तक कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है
Image Source : PTIमुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान में बदलाव कर दिया है। रोहित शर्मा की जगह अगले सीजन में टीम की कमान हार्दिक पांड्या संभालेंगे, इसका ऐलान कर दिया गया है
Image Source : Gettyसनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी इस वक्त एडन मारक्रम के पास हैं, उम्मीद है कि अगले साल भी वही कप्तानी करते हुए नजर आएंगे
Image Source : PTIदिल्ली कैपिटल्स के कप्तान वैसे तो रिषभ पंत हैं, लेकिन उनके चोटिल होने के कारण पिछले साल टीम की कमान डेविड वार्नर ने संभाली थी, अब देखना होगा कि आईपीएल 2023 को लेकर टीम क्या फैसला करती है
Image Source : PTIराजस्थान रॉयल्स की कप्तानी इस वक्त संजू सैमसन संभाल रहे हैं, उम्मीद है कि वे ही अगले साल भी कमान संभाले रहेंगे
Image Source : PTIकेकेआर की कप्तानी एक बार फिर से श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। इससे पहले टीम के कप्तान नितीश राणा थे, वे अब उपकप्तान बन गए हैं
Image Source : PTIपंजाब किंग्स की कप्तानी इस वक्त शिखर धवन संभाल रहे हैं, वहां बदलाव की अभी तक तो कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है
Image Source : PTIआरसीबी की कप्तानी इस वक्त फॉफ डुप्लेसी संभाल रहे हैं, वहां भी बदलाव की बात नजर नहीं आ रही है
Image Source : PTIलखनऊ सुपरजायंट्स की कमान अभी भी केएल राहुल के पास है, वे ही अगले साल भी कप्तानी करते हुए नजर आएंगे
Image Source : PTIहार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद अब गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल को सौंप दी गई है, वे ही अगले साल टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे
Image Source : PTINext : रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के लिए बतौर कप्तान रिकॉर्ड, जानें कितने मैचों में दिलाई जीत