

IPL 2025 का 63वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की कप्तानी फाफ डु प्लेसिस ने की।
Image Source : Gettyफाफ बतौर कप्तान जैसे ही इस मैच में टॉस के लिए पहुंचे उन्होंने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में कप्तानी करने वाले चौथे सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं।
Image Source : Gettyआज हम आपको बताएंगे कि आईपीएल के इतिहास में 5 सबसे उम्रदराज कप्तान कौन हैं।
Image Source : Gettyआईपीएल में कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान एमएस धोनी हैं। उन्होंने 43 साल और 317 दिन की उम्र में टीम का नेतृत्व किया है।
Image Source : Gettyशेन वॉर्न ने 41 साल और 249 दिन की उम्र में आईपीएल में टीम का नेतृत्व किया था।
Image Source : Gettyएडम गिलक्रिस्ट ने 41 साल और 185 दिन की उम्र में आईपीएल में टीम का नेतृत्व किया था।
Image Source : Gettyफाफ डु प्लेसिस ने इस मामले में राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 40 साल और 312 दिन की उम्र में आईपीएल में टीम का नेतृत्व किया।
Image Source : Gettyराहुल द्रविड़ ने 40 साल और 133 दिन की उम्र में आईपीएल में टीम का नेतृत्व किया है।
Image Source : X/RCBNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन