

वनडे क्रिकेट में भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में 209 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyदूसरे नंबर पर हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2017 में नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyपूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने 1999 में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 186 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyपूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 1983 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 175 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyकिंग कोहली इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 160 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyलिस्ट में छठे नंबर पर भी विराट कोहली का नाम है। विराट ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 157 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyपूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ नाबाद 153 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyसौरव गांगुली इस लिस्ट में आठवें नंबर पर हैं। उन्होंने साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 144 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Gettyनौंवें नंबर पर भी गांगुली का नाम है। उन्होंने साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 141 रनों की पारी खेली थी।
Image Source : Getty10वें नंबर पर लिस्ट में विराट कोहली का नाम है। उन्होंने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 140 रन बनाए थे।
Image Source : GettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन