आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय, नंबर 1 पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय, नंबर 1 पर पहुंचे अभिषेक शर्मा

Image Source : PTI

IPL 2025 का 27वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जिसे SRH ने 8 विकेट से अपने नाम किया।

Image Source : PTI

इस मैच में SRH के ओपनर अभिषेक शर्मा ने 141 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कई रिकार्ड्स तोड़े।

Image Source : PTI

अपनी एक पारी से वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Image Source : PTI

अपनी एक पारी से वो कारनामा कर दिखाया जो आज तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया। वो आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

Image Source : PTI

IPL में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में विराट रोहित जैसे दिग्गज का नाम नहीं है। आइए जानते हैं आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज कौन-कौन हैं।

Image Source : PTI

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अभिषेक ने 55 गेंद में 141 रन की पारी खेली। आईपीएल में यह किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी पारी है।

Image Source : PTI

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर केएल राहुल हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ मैच में 2020 में 69 गेंद में 132 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Image Source : X/PBKS

लिस्ट में तीसरे नंबर पर शुभमन गिल का नाम है। गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ साल 2023 में 60 गेंद में 129 रन की पारी खेली थी।

Image Source : PTI

इस लिस्ट में ऋषभ पंत का नाम भी शामिल हैं। वह चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 2018 में हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंद में 128 रन की नाबाद पारी खेली थी।

Image Source : X/DC

लिस्ट में 5वें नंबर पर मुरली विजय हैं। राजस्थान के खिलाफ साल 2010 में उन्होंने सीएसके लिए खेलते हुए 56 गेंद में 127 रन की पारी खेली थी।

Image Source : X/CSK

Next : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन