

कुमार संगकारा ने वनडे में लगातार 4 शतक लगाए हैं। वे ऐसा करने वाले दुनिया के अकेले बल्लेबाज हैं। उन्होंने ये कारनामा साल 2015 में किया था
Image Source : gettyबाबर आजम ने वनडे में दो बार बैक टू बैक 3 सेंचुरी लगाई हैं। उन्होंने ये कमाल साल 2016 और 2022 में किया था
Image Source : gettyजॉनी बेयरस्टो ने साल 2018 में वनडे में लगातार तीन शतक लगाने का काम किया था
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक ने साल 2013 में वनडे में बैक टू बैक तीन शतक ठोक दिए थे
Image Source : gettyएबी डिविलियर्स ने वनडे में साल 2010 में लगातार तीन मैचों में शतक लगाए थे
Image Source : gettyपाकिस्तान के फखर जमां ने साल 2023 में वनडे में तीन मैचों में तीन सेंचुरी लगाई थी
Image Source : gettyहर्षल गिब्स ने साल 2002 में बैक टू बैक तीन शतक वनडे में लगा दिए थे
Image Source : gettyविराट कोहली ने साल 2018 में वनडे में तीन मैचों तीन शतक लगाए थे
Image Source : gettyसईद अनवर ने साल 1993 में तीन वनडे मैचों में तीन शतक लगाने का काम किया था
Image Source : gettyरोहित शर्मा ने साल 2019 में तीन वनडे मुकाबलों में तीन लगातार शतक लगाए थे
Image Source : gettyरॉस टेलर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। उन्होंने लगातार तीन मैचों में तीन शतक साल 2014 में लगाए थे
Image Source : gettyजहीर अब्बास वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज थे। उन्होंने साल 1982 में तीन वनडे मैचों में तीन शतक लगाने का कीर्तिमान रचा था
Image Source : gettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी, किस बल्लेबाज के 52 डक