

वनडे में लगातार सबसे ज्यादा मैचों तक अपनी टीम की कमान संभालने वाले खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के हैंसी क्रोनिए हैं। उन्होंने 130 वनडे मैचों तक बिना किसी गैप के कप्तानी की। ये सिलसिला 1994 से शुरू होकर 2000 तक चलता रहा
Image Source : gettyइस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन आते हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार 98 वनडे मैचों में कप्तानी की। उनका ये सिलसिला साल 1991 से लेकर 1996 तक चला
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका के ही शॉन पोलाक इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने लगातार 89 वनडे मैचों में टीम की कप्तानी की।
Image Source : gettyश्रीलंका के महेला जयवर्धने की बात की जाए तो उन्होंने लगातार 85 वनडे मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है
Image Source : gettyजिम्बाब्वे के एलिस्टेयर कैम्पबेल ने साल 1996 से लेकर 1999 तक लगातार 76 वनडे मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की
Image Source : gettyपाकिस्तान के मिस्बाह उल हक ने वनडे में साल 2011 से लेकर 2014 तक लगातार 75 वनडे मुकाबलों में अपनी टीम की कमान संभाली
Image Source : gettyएमएस धोनी ने साल 2007 से लेकर 2009 तक लगातार 69 वनडे मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की है
Image Source : gettyआयरलैंड के विलियम पोर्टरफील्ड ने साल 2015 से लेकर 2020 तक लगातार 68 वनडे मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है
Image Source : gettyश्रीलंका के दिलीप मेंडिस ने साल 1983 से लेकर 1987 तक लगातार 60 वनडे मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की है
Image Source : gettyन्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग ने साल 1999 से लेकर 2001 तक लगातार 56 वनडे मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की
Image Source : gettyNext : चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में शतक जड़ने वाले सभी भारतीय बल्लेबाजों की लिस्ट