

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रेडमैन हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 52 टेस्ट खेलकर 12 डबल सेंचुरी लगाई हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के कुमार संगकारा इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान 134 टेस्ट मैच खेलकर 11 डबल सेंचुरी लगाने का काम किया है
Image Source : gettyवेस्टइंडीज के ब्रायन लारा ने 131 टेस्ट मैच खेलकर अपने करियर में 9 डबल सेंचुरी लगाई हैं
Image Source : gettyइंग्लैंड के वैली हैमंड ने टेस्ट क्रिकेट में 85 मुकाबले खेलकर 7 डबल सेंचुरी लगाई हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के महेला जयवर्धने ने टेस्ट क्रिकेट में 149 मुकाबले खेलकर 7 दोहरे शतक ठोके हैं
Image Source : gettyविराट कोहली ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 113 मुकाबले खेलकर कुल 7 डबल सेंचुरी लगाई हैं
Image Source : gettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट