

आईपीएल 2024 के सबसे महंगे खिलाड़ी अब मिचेल स्टार्क बन गए हैं। वे इस साल के ही नहीं, बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है
Image Source : Gettyपैट कमिंस आईपीएल 2024 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये देकर अपने पाले में कर लिया
Image Source : PTIडेरिल मिचेल इस साल के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने 14 करोड़ रुपये में अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल कर ली
Image Source : Gettyभारत के युवा तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अगले साल होने वाले आईपीएल में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें पीबीकेएस ने 11.75 करोड़ रुपये में अपने पाले में किया
Image Source : Gettyअल्जारी जोसफ को आईपीएल 2024 के लिए आरसीबी ने अपने साथ किया है। उन्हें टीम ने 11.50 करोड़ रुपये दिए हैं
Image Source : Gettyऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल कर ली
Image Source : Gettyभारत के युवा खिलाड़ी समीर रिजवी को चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8.40 करोड़ रुपये खर्च कर अपने साथ कर लिया है। वे बल्लेबाजी करते हैं, सीएसके का उन पर ये बड़ा दांव है
Image Source : Instagramइसके बाद नंबर आता है राइली रूसो का। जिन्हें पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ रुपये खर्च अपने पाले में करने में कामयाबी हासिल कर ली है
Image Source : Gettyशाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने इस बार अपने साथ कर लिया है। जीटी ने उनके लिए 7.40 करोड़ रुपये की बोली लगाई और खरीद लिया
Image Source : PTIवेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ियों में से एक रॉवमैन पॉवेल को राजस्थान रॉयल्स ने 7.40 करोड़ रुपये में अपने साथ कर लिया है
Image Source : GettyNext : IPL Auction में साल 2008 से 2024 तक हर सीजन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट