

इंटरनेशनल क्रिकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 में बतौर सलामी बल्लेाज सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं, उनके नाम अब तक 49 सेंचुरी हो चुकी है
Image Source : Gettyडेविड वार्नर ने 22 शतक वनडे में, 26 टेस्ट और एक सेंचुरी टी20 इंटरनेशनल में पारी का आगाज करते हुए लगाई हैं
Image Source : Gettyसचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम बतौर ओपनर 45 शतक हैं। उन्होंने ये सभी सेंचुरी वनडे में पारी का आगाज करते हुए लगाई हैं
Image Source : Gettyक्रिस गेल तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 42 सेंचुरी लगाई हैं। इसमें से 25 वनडे में, 15 टेस्ट में और दो टी20 इंटरनेशनल में शतक आए हैं
Image Source : Gettyश्रीलंका के सनथ जयसूर्या का नाम भी इसमें आता है। उन्होंने पारी का आगाज करते हुए अपने करियर में 41 शतक लगाए हैं। इसमें से 28 सेंचुरी वनडे और 13 टेस्ट में लगाने का काम उन्होंने किया है
Image Source : Gettyमैथ्यू हेडन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर 40 शतक लगाए हैं। इसमें से 10 वनडे और 30 टेस्ट क्रिकेट में आई हैं
Image Source : Gettyरोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने पारी का श्रीगणेश करते हुए 40 शतक लगाए हैं। इसमें से 29 उन्होंने वनडे में और 7 टेस्ट में लगाई हैं, वहीं चार शतक उनके टी20 इंटरनेशनल में भी लगाए हैं
Image Source : GettyNext : IPL 2024 के प्लेयर ऑक्शन से पहले जानिए सभी 10 टीमों के कौन हैं हेड कोच