

एक साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज अब यूएई के मोहम्मद वसीम बन गए हैं। उन्होंने साल 2023 में कुल मिलाकर 101 सिक्स लगाए हैं। वे अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक साल में 100 से ज्यादा छक्के लगाए हैं
Image Source : APभारत के रोहित शर्मा ने साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 80 छक्के लगाए हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। यहां पर हम टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैचों में लगाए गए सिक्स की बात कर रहे हैं
Image Source : APरोहित शर्मा ने साल 2019 में भी 78 सिक्स लगाने में कामयाबी हासिल की थी
Image Source : Gettyभारत के रोहित शर्मा ही वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2018 में 74 छक्के लगाकर बाकी सारे खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया था
Image Source : APभारत के सूर्यकुमार यादव ने साल 2022 में 74 सिक्स लगाकर नया कारनामा किया था
Image Source : Gettyरोहित शर्मा ने साल 2017 में 65 सिक्स लगाए थे और बाकी दुनियाभर के बल्लेबाज उनसे पीछे रह गए थे
Image Source : Gettyनेपाल के बल्लेबाज कुशल मल्ल ने साल 2023 में 65 छक्के लगाए हैं
Image Source : Gettyसाउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने साल 2015 में सबसे ज्यादा 63 छक्के इंटरनेशलन क्रिकेट में लगाए थे
Image Source : Gettyऑस्ट्रेलिया के मिचेल मार्श ने बीते साल यानी 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 61 सिक्स लगाने में कामयाबी हासिल की थी
Image Source : Gettyन्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने साल 2023 में 61 सिक्स लगाए हैं। उनका नाम भी इस लिस्ट में शुमार किया जाता है
Image Source : GettyNext : 2013 से 2023 तक, हर साल वनडे में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट