टी20 एशिया कप में किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, इस बार टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड

टी20 एशिया कप में किसने खेले हैं सबसे ज्यादा मैच, इस बार टूटेगा कोहली का रिकॉर्ड

Image Source : ap

टी20 फॉर्मेट पर खेले जाने वाले एशिया कप में सबसे ज्यादा मैच विराट कोहली ने खेले हैं। उन्होंने अब तक 10 मुकाबले खेले हैं। हालांकि अब वे टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए इस बार नहीं खेल पाएंगे

Image Source : ap

श्रीलंका के कप्तान रहे दासुन शनाका की बात करें तो उन्होंने भी टी20 एशिया कप में 10 मैच खेले हैं। अब देखना है कि इस बार उन्हें मौका मिलता है कि नहीं, अभी तक श्रीलंका ने अपनी टीम का ऐलान एशिया कप के लिए नहीं किया है

Image Source : getty

रोहित शर्मा ने टी20 एशिया कप में अब तक 9 मैच खेले हैं। अब रोहित भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए वे भी इस बार नजर नहीं आने वाले

Image Source : ap

अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी ने टी20 फॉर्मेट पर खेले जाने वाले एशिया कप में 8 मैच खेले हैं। अफगानिस्तान की टीम का ऐलान भी अभी तक नहीं किया है। टीम क्या होगी, इस पर सभी की नजर रहने वाली है

Image Source : getty

पाकिस्तान के मोहम्मद ​नवाज की बात करें तो उन्होंने टी20 एशिया कप में अब तक 8 मुकाबले खेले हैं। हालांकि उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वे केवल 79 रन ही बनाने में सफल रहे हैं

Image Source : getty

अफगानिस्तान के नजीबुल्ला जादरान ने टी20 फॉर्मेट पर खेले जाने वाले एशिया कप में 8 मुकाबले खेले हैं

Image Source : getty

हार्दिक पांड्या अब तक टी20 एशिया कप में आठ मैच खेल चुके हैं। वे अब पहले नंबर पर पहुंच जाएंगे और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्हें केवल तीन और मैच खेलने हैं, जो उम्मीद है कि वे लीग फेज में ही खेल जाएंगे

Image Source : getty

राशिद खान की बात की जाए तो वे अब तक एशिया कप में 8 मैच खेल चुके हैं। वे भी इस बार अपनी टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। अब देखना है कि अफगानिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में कहां तक का सफर तय कर पाती है

Image Source : getty

Next : टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज, रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर