

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे मैच जीतने वाले कप्तान एमएस धोनी हैं। उन्होंने कुल 200 मैचों में कप्तानी करते हुए इसमें से 110 मुकाबले जीते हैं
Image Source : Gettyमोहम्मद अजहरुद्दीन दूसरे नंबर पर आते हैं। उन्होंने वनडे में भारतीय टीम की कमान 174 मैचों में संभाली है, इसमें से टीम इंडिया ने 90 मुकाबले जीते हैं
Image Source : Gettyसौरव गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 146 मैच खेले हैं। जिसमें से भारतीय टीम ने 76 जीतने में कामयाबी हासिल की है
Image Source : Gettyविराट कोहली ने टीम इंडिया की कमान 95 वनडे मुकाबलों में संभाली है। इसमें से भारतीय टीम ने 65 में जीत दर्ज की है
Image Source : Gettyराहुल द्रविड़ ने अपने करियर के दौरान 79 वनडे मुकाबलों में कप्तानी की है, इसमें से भारत ने 42 जीते हैं
Image Source : Gettyकपिल देव की बात करें तो उन्होंने 74 मैचों में भारतीय क्रिकेट टीम की कमान संभाली है। इसमें से टीम इंडिया 39 में जीत दर्ज करने में सफल रही
Image Source : Gettyरोहित शर्मा अब तक 45 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। इसमें से टीम इंडिया 34 जीत चुकी है
Image Source : Gettyसचिन तेंदुलकर 73 वनडे मैचों में भारतीय टीम के कप्तान रहे हैं। इसमें से टीम इंडिया 23 जीतने में कामयाब रही है
Image Source : Gettyसुनील गावस्कर ने भी अपने करियर के दौरान 37 वनडे मैचों में कप्तानी की है, इसमें से भारतीय टीम 14 में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है
Image Source : GettyNext : साल 2023 में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली टीमें, इस नंबर पर है भारत