

एक टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ग्राहम गूच हैं। उन्होंने साल 1990 में भारत के खिलाफ पहली पारी में 333 और दूसरी में 123 रन बनाए। इस तरह से उन्होंने मैच में 456 रन बना दिए थे
Image Source : gettyमार्क टेलर की बात की जाए तो वे इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आते हैं। साल 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 334 रन बनाए और दूसरी में 92 रन ठोक दिए। इस तरह मैच में उन्होंने 426 रन बनाने का काम किया
Image Source : gettyकुमार संगकारा ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली पारी में 319 रन बनाए और दूसरी में 105 रन बनाने का काम किया। इस तरह से उनके बल्ले से 424 रन आए
Image Source : gettyब्रायन लारा का नाम इस लिस्ट में नंबर 4 पर आता है। उन्होंने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 400 रन बना दिए थे। दूसरी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई
Image Source : gettyग्रेग चैपल ने साल 1974 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 247 रन बनाए और इसके बाद दूसरी में 133 रन बना दिए। इस तरह मैच में उनके बल्ले से 380 रन आए
Image Source : gettyमैथ्यू हेडन की बात की जाए तो उन्होंने साल 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली पारी में 380 रन बना दिए थे। दूसरी पारी में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन