

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भारत के युवराज सिंह हैं। उन्होंने साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ 36 रन ठोक दिए थे। उन्होंने 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाए थे
Image Source : gettyइंग्लैंड के फिल साल्ट अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इस साल के टी20 वर्ल्ड कप में फिल साल्ट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ओवर में 30 रन बनाने का काम किया। उन्होंने ओवर में तीन चौके और तीन छक्के लगाए
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 29 रन बनाए थे, अब वे तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं
Image Source : gettyश्रीलंका के जहान मुबारक ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में कीनिया के खिलाफ एक ओवर में 29 रन बनाने में कामयाबी हासिल की थी
Image Source : gettyऑस्ट्रेलिया के माइकल हसी ने साल 2010 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 27 रन बना दिए थे
Image Source : gettyवेस्टइंडीज के क्रिस गेल ने साल 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 रन बनाए थे
Image Source : gettyवेस्टइंडीज के निकोलस पूरन ने इसी साल यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बनाए हैं
Image Source : gettyऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टॉयनिस ने भी इसी साल यानी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में ओमान के खिलाफ एक ओवर में 26 रन बनाए हैं
Image Source : gettyNext : टेस्ट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय