

वनडे विश्व कप के एक साल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का कीर्तिमान इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के नाम पर है। उन्होंने साल 2019 में बतौर कप्तान 22 छक्के लगाए थे ?
Image Source : Gettyएबी डिविलियर्स साल 2015 के विश्व कप में साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान थे। उस साल उन्होंने कप्तान के तौर पर 21 छक्के लगाए थे। वे दूसरे नंबर पर हैं
Image Source : Gettyरोहित शर्मा इस बार के वनडे विश्व कप में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हैं। वे अब तक 20 छक्के लगा चुके हैं और नंबर तीन पर आ चुके हैं। उनके पास मौका है कि वे मोर्गन का रिकार्ड ध्वस्त कर दें
Image Source : APसाल 2019 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच थे। उन्होंने उस साल कुल 18 सिक्स लगाए थे
Image Source : Gettyसाल 2015 के वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की कमान ब्रेंडन मैक्कुलम के हाथ में थी। उन्होंने कप्तान के तौर पर 17 सिक्स लगाए थे
Image Source : Gettyसाल 2003 में सौरव गांगुली भारतीय टीम के कप्तान थे। उन्होंने उस साल पूरे टूर्नामेंट में 15 सिक्स लगाने में कामयाबी हासिल की थी
Image Source : Gettyसाल 1987 में वेस्टइंडीज के कप्तान विव रिचर्ड्स ने संभाली थी। उस साल के विश्व कप में उन्होंने 13 छक्के लगाए थे
Image Source : Gettyऑस्ट्रेलिया के कप्तान साल 2003 में रिकी पोंटिंग थे। उन्होंने उस साल बतौर कप्तान 13 सिक्स लगाने में कामयाबी हासिल की थी
Image Source : GettyNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में 100वां मैच हारने वाले भारतीय कप्तानों की लिस्ट