

पीवी सिंधु ने साल 2016 रियो ओलंपिक और उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में पदक जीता था, जिसमें इस बार उनसे सभी को फिर से मेडल जीतने की उम्मीद है।
Image Source : Gettyभारत की महिला गोल्फ खिलाड़ी अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गईं थी लेकिन इस बार वह ये कमी दूर करने की पूरी कोशिश करेंगी।
Image Source : Gettyपहली बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाली महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी निखत जरीन मेडल जीतने की प्रबल दावेदारों में शुमार हैं।
Image Source : Gettyमहिला रेसलिंग खिलाड़ी विनेश फोगाट ने टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था लेकिन मेडल नहीं जीत पाई थी हालांकि इस इतिहास रचते हुए दिख सकती हैं।
Image Source : Gettyलवलीना बोरहेगन ने साल 2020 में हुए टोक्यो ओलंपिक में ब्रान्ज मेडल को अपने नाम किया था, जिसके बाद वह इस बार मेडल का रंग जरूर बदलना चाहेंगी।
Image Source : Gettyभारत के वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। पेरिस ओलंपिक में भी सभी को उनसे मेडल की उम्मीद है।
Image Source : Gettyनीरज चोपड़ा इस साल अब तक काफी शानदार फॉर्म में दिखे हैं जिसके बाद टोक्यो ओलंपिक की तरह पेरिस ओलंपिक में भी वह गोल्ड मेडल अपने नाम कर सकते हैं।
Image Source : Gettyबैडमिंटन में सात्विक साईंराजरंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में भी अपनी जगह को पक्का नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार वह मेडल जीत सकते हैं।
Image Source : Gettyभारतीय हॉकी टीम का ओलंपिक में अब तक स्वर्णिम इतिहास देखने को मिला है। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम ने कांस्य पदक जीता था, जिसमें पेरिस ओलंपिक में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।
Image Source : GettyNext : टेस्ट में जीते हुए मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय