

ऑस्ट्रेलिया के महान कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम लगातार 2 साल यानी 2005 और 2006 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में एकमात्र भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 2016, 2017 और 2018 में एक हजार से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है।
Image Source : GETTYविराट कोहली की तरह इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन भी लगातार 3 साल टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2006 से 2008 के बीच 3 सालों तक ये बड़ा कारनामा किया।
Image Source : GETTYलगातार सबसे ज्यादा साल 1000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामलें में चौथे स्थान पर इंग्लैंड के मार्कस ट्रेस्कोथिक हैं। उनके नाम 2003 से 2005 के बीच लगातार 3 साल तक 1000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज हैं।
Image Source : GETTYवेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। लारा के बल्ले से 2003 से 2005 के बीच लगातार 3 साल 1000+ रन निकले।
Image Source : GETTYइस लिस्ट में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ हैं जिन्होंने 2014, 2015, 2016 और 2017 यानी लगातार 4 साल 1000 से ज्यादा रन टेस्ट में बनाए।
Image Source : Gettyऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन के नाम लगातार 5 सालों तक टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन ठोकने का रिकॉर्ड है। हेडन ने 2001 से लगातार 5 साल यानी 2005 तक टेस्ट में 1000 से ज्यादा रन ठोके थे।
Image Source : GETTYNext : इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाकर सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट