

उनका जन्म 16 अक्टूबर 1991 को महाराष्ट्र स्थित पालघर में हुआ था।
Image Source : GETTYIMAGESशार्दुल ठाकुर ने अपने स्कूल के एक मुकाबले में लगातार छह गेंद पर छह छक्के लगाए थे।
Image Source : GETTYIMAGESऑलराउंडर के रूप में शार्दुल ठाकुर साउथ अफ्रीका की सरजमीं पर एक पारी में सात विकेट झटकने वाले पहले एशियन गेंदबाज हैं।
Image Source : GETTYIMAGESसाउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में सबसे बेहतर बॉलिंग फिगर का भी भारतीय रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज है। उन्होंने 61 रन देकर 7 विकेट लिए थे।
Image Source : GETTYIMAGESठाकुर को आईपीएल में पहली बार साल 2015 में किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) की टीम में मौका मिला, मौजूदा समय में वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा हैं।
Image Source : TWITTERठाकुर ने भारतीय टीम के लिए अबतक कुल आठ टेस्ट, 27 वनडे और 25 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में उन्हें 24.44 की औसत से 27, वनडे में 33.36 की औसत से 39 और टी20 क्रिकेट में 23.39 की औसत से 33 सफलता हाथ लगी है।
Image Source : GETTYIMAGESशार्दुल के बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में बात करें तो उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 19.54 की औसत से 254 रन, वनडे में 28.56 की औसत से 257 रन और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 23.0 की औसत से 69 रन बनाए हैं।
Image Source : GETTYIMAGESNext : T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शाहिद अफरीदी भी शामिल