IPL के इतिहास में एक रन से सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, राजस्थान ने गंवाया तीसरा मुकाबला

IPL के इतिहास में एक रन से सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीमें, राजस्थान ने गंवाया तीसरा मुकाबला

Image Source : getty

राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल में एक रन से तीन मुकाबले हारी है। आईपीएल 2012 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, आईपीएल 2024 में SRH के खिलाफ और आईपीएल 2025 में केकेआर के खिलाफ एक रन से मैच हारी है।

Image Source : pti

दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) की टीम ने आईपीएल में एक रन से तीन मैच हारे हैं। पहला आईपीएल 2015 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ और दूसरा आईपीएल 2016 में गुजरात लॉयंस के खिलाफ। वहीं तीसरा मुकाबला दिल्ली ने एक रन से आईपीएल 2021 में आरसीबी के खिलाफ हारा था।

Image Source : getty

CSK की टीम ने आईपीएल में एक रन से दो ही मैच हारे हैं। पहला आईपीएल 2019 में आरसीबी के खिलाफ और दूसरा आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ।

Image Source : getty

Pune Warriors की टीम ने आईपीएल में एक रन से एक ही मैच हारा है। आईपीएल 2012 में पुणे वॉरियर्स की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक रन से मैच हार गई थी।

Image Source : twitter

पंजाब किंग्स (पहले किंग्स XI पंजाब) ने आईपीएल में अभी तक एक रन से एक मुकाबला हारा है। आईपीएल 2016 में पंजाब किंग्स की टीम आरसीबी के खिलाफ एक रन से मैच हार गई थी।

Image Source : twitter

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2008 में किंग्स XI पंजाब के खिलाफ एक रन से मुकाबला हार गई थी। मुंबई ने आईपीएल में एक रन से एक ही मैच हारा है।

Image Source : getty

Deccan Chargers की टीम पंजाब किंग्स (किंग्स XI पंजाब) के खिलाफ आईपीएल 2009 में एक रन से मुकाबला हार गई थी। डेक्कन चार्जर्स आईपीएल में एक रन से एक ही मैच हारी है।

Image Source : getty

Rising Pune Supergiants की टीम आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक रन से मुकाबला हार गई थी।

Image Source : twitter

KKR ने आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक रन से मुकाबला हारा था।

Image Source : getty

आरसीबी की टीम ने आईपीएल 2024 में केकेआर के खिलाफ एक रन से मैच हारा था।

Image Source : getty

Next : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन