

ऑस्ट्रेलियाई टीम क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली टीम है। उसने अभी तक कुल 10 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जिसमें 6 वनडे वर्ल्ड कप, 2 चैंपियंस ट्रॉफी, एक टी20 वर्ल्ड कप और एक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गदा शामिल है।
Image Source : gettyभारतीय टीम ने कुल 7 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 3 चैंपियंस ट्रॉफी, दो टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं।
Image Source : gettyवेस्टइंडीज की टीम ने कुल 5 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें 2 वनडे वर्ल्ड कप, 1 चैंपियंस ट्रॉफी, दो टी20 वर्ल्ड कप शामिल हैं।
Image Source : gettyपाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल तीन आईसीसी ट्रॉफी ही जीती हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 1992, टी20 वर्ल्ड कप 2009 और चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब शामिल है।
Image Source : gettyश्रीलंकाई टीम ने अभी तक कुल तीन आईसीसी ट्रॉफी ही जीती हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 1996, टी20 वर्ल्ड कप 2014 और चैंपियंस ट्रॉफी 2002 (संयुक्त विजेता) का खिताब शामिल है।
Image Source : gettyइंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अभी तक कुल तीन आईसीसी ट्रॉफी ही जीती हैं। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 2019, टी20 वर्ल्ड कप 2010 और 2022 के खिताब शामिल हैं।
Image Source : gettyन्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने अभी तक दो आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इनमें चैंपियंस ट्रॉफी 2000 और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 का खिताब जीता था।
Image Source : gettyसाउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हरा दिया है। उसका ये दूसरा आईसीसी खिताब है। इससे पहले उनसे चैंपियंस ट्रॉफी 1998 का खिताब जीता था।
Image Source : gettyNext : युजवेंद्र चहल बनाम सुनील नरेन, IPL में 150+ मैच खेलने के बाद कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन