विराट कोहली के 70वें शतक के बाद किन भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

विराट कोहली के 70वें शतक के बाद किन भारतीय खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन?

Image Source : TWITTER

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा ने 70 पारियों में 2634 रन बनाए हैं। वह विराट के 70वें शतक के बाद से अब तक सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं।

Image Source : TWITTER

विराट कोहली ने भले ही करीब 1000 दिनों से शतक नहीं लगाया लेकिन वह पिछले शतक के बाद से अभी तक भारत के दूसरे सर्वाधिक रन स्कोरर हैं। उन्होंने 79 पारियों में 24 फिफ्टी के साथ 2554 रन बनाए हैं।

Image Source : TWITTER

नवंबर 2019 में विराट ने अपना 70वां शतक लगाया था, उसके बाद से ऋषभ पंत ने 76 पारियों में 2505 रन बनाए हैं। वह तब से अब तक तीसरे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

Image Source : TWITTER

इस मामले में केएल राहुल चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने नवंबर 2019 के बाद से 57 पारियों में 2328 रन बनाए हैं।

Image Source : TWITTER

टॉप-5 में आखिरी स्थान पर इस मामले में श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने नवंबर 2019 से अभी तक 61 पारियों में 2001 रन बनाए हैं।

Image Source : TWITTER

Next : Asia Cup 2022: एशिया कप में इन 5 गेंदबाजों पर होंगी सबकी निगाहें