

यूपी के बलिया जिले में एक 22 साल की युवती की मौत मोबाइल चार्जर की वजह से हो गई। सामने आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, चार्जर से फोन निकालते समय यह घटना घटी है।
Image Source : FILEचार्जर में करंट आने की वजह से महिला बुरी तरह से झुलस गई। लोगों ने डंडे से उसे छुड़ाया और अस्पताल में भर्ती कराया।
Image Source : FILEप्राथमिक स्वास्थ केन्द्र में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। मोबाइल फोन के चार्जर की वजह से शॉक लगने की यह पहली घटना नहीं है।
Image Source : FILEइससे पहले भी कई बार मोबाइल या लैपटॉप के चार्जर से करंट लगने की वजह से कई लोगों की जान चली गई।
Image Source : FILEमोबाइल फोन का चार्जर इस्तेमाल करते समय हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि आपके साथ भी ऐसी अनहोनी न हो सके।
Image Source : FILEफोन से चार्जर निकालने से पहले बोर्ड का स्वीच ऑफ कर देना चाहिए ताकि पावर सप्लाई बंद हो जाए।
Image Source : FILEइलेक्ट्रिक बोर्ड में लगे चार्जर की वायर की जांच करें। कई बार वायर कटे होने की वजह से करंट लीक होता है।
Image Source : FILEगलती से भी गीले हाथों से मोबाइल का चार्जर न निकालें। ऐसा करने से बिजली का झटका लग सकता है।
Image Source : FILEकभी फोन को चार्ज में लगाकर इस्तेमाल न करें। ऐसा करना भी आपके लिए जानलेवा हो सकता है।
Image Source : FILENext : गीजर घंटों ऑन रहने से क्या ब्लास्ट हो जाता है? एक गलती से जा सकती है जान!