

आपके घर में लगे एयर कंडीशनर में भी यह दिक्कत आई होगी, जिसमें चलते-चलते अचानक AC की कूलिंग कम हो जाती है।
Image Source : FILEआम तौर पर एसी की कूलिंग गैस लीकेज की वजह से कम होती है, जिसमें एसी के कंप्रेसर से जुड़ी पाइप पंक्चर हो जाती है। आप इसके लिए मैकेनिक को बुला सकते हैं।
Image Source : FILEहालांकि, कई बार बिना गैस लीकेज के भी एसी में कूलिंग कम हो जाती है। यह मुख्य तौर पर खराब मेंटेनेंस की वजह से होता है।
Image Source : FILEऐसे में एसी की कूलिंग कम होने पर आपको गैस लीकेज की टेंशन नहीं होनी चाहिए। इस तरह की दिक्कत खास तौर पर स्प्लिट एसी में होता है।
Image Source : FILEएसी के बाहर लगे आउटडोर यूनिट से इंडोर यूनिट से जोड़ने वाली पाइप को कवर करने वाले फोम के हट जाने से भी यह दिक्कत आ सकती है।
Image Source : FILEऐसे में आप मार्केट से फोम खरीदकर उसे अच्छी तरह से कवर कर सकते हैं। इसके अलावा एसी के इंडोर और आउटडोर यूनिट की सफाई भी काफी जरूरी है।
Image Source : FILESplit AC अगर कूलिंग करना कम कर दे तो इंडोर यूनिट में लगे फिल्टर को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
Image Source : FILEलगातार एसी चलाए जाने पर कंप्रेसर से जुड़ी वायर भी कभी-कभार जल जाती है, जिसकी वजह से कंप्रेसर ऑन नहीं होता है और कूलिंग की समस्या आती है।
Image Source : FILEइसके अलावा एसी के आउटडोर यूनिट के पास वेंटिलेशन कम होने की वजह से भी यह दिक्कत आ सकती है।
Image Source : FILENext : Nothing के इस सस्ते Phone ने मचाई 'तबाही', पहली सेल में बिक गए लाखों फोन, देखें First Look