

पूरे भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ लिया है। पूरब से लेकर पश्चिम तक और उत्तर से लेकर दक्षिण तक उमस वाली गर्मी पड़ रही है।
Image Source : FILEबारिश के मौसम में पड़ने वाली गर्मी चिपचिपाहट भरी होती है। इस मौसम में न तो कूलर सही से काम करता है और न ही पंखें की हवा से राहत मिलेगी।
Image Source : FILEऐसे में AC ही इस मौसम की चिपचिपाहट और उमस वाली गर्मी से राहत पहुंचाने में कारगर साबित होती है।
Image Source : FILEहवा में नमी की मत्रा ज्यादा होने की वजह से AC इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो एसी में तकनीकी दिक्कत भी आ सकती है।
Image Source : FILESplit हो या Window AC, इन दोंनों का काम कमरे को ठंडा करना है। AC में लगा कंप्रेसर पाइप के जरिए ठंडी हवा को छोड़ता है और कमरे का तापमान मेनटेन रहता है।
Image Source : FILEबारिश के मौसम में AC को दिए गए डेडिकेटेड मोड पर ही चलाना होगा। आजकल आने वाले कई ब्रांड के AC में आपको मानसून मोड मिलेगा।
Image Source : FILEमानसून मोड ऑन करने के बाद AC से निकलने वाली हवा वातावरण में मौजूद नमी के हिसाब से ठंडी हवा को पाइप के जरिए फेंकती है।
Image Source : FILEइसके अलावा यूजर्स को मानसून शुरू होने से पहले AC का फिल्टर सही तरीके से साफ करवाना चाहिए, ताकि इसकी गंदगी हवा के फ्लो को न रोक सके।
Image Source : FILEयही नहीं, हर साल AC की सर्विसिंग करवानी बहुत जरुरी होती है। इससे एसी में आने वाली दिक्कत का पता चल जाता है।
Image Source : FILENext : Jio के करोड़ों यूजर्स की मौज, 98 दिन की वैलिडिटी वाले इस नए प्लान में मिलेगा भरपूर डेटा