

Amazon-Flipkart पर रात 12 बजे से साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सीजन सेल की शुरुआत हो रही है।
Image Source : India TVAmazon Prime और Flipkart Plus यूजर्स आज रात 12 बजे इस सेल में मिलने वाले प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीद सकते हैं।
Image Source : India TVआम यूजर्स के लिए यह सेल 27 सितंबर की रात 12 से शुरू होगी। इस सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट को काफी सस्ते में बेचा जाएगा।
Image Source : India TVदोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने अपने कई प्रोडक्ट्स की डील रिवील कर दी है।
Image Source : India TVअगर आप भी इस सेल में सस्ता स्मार्टफोन या लैपटॉप आदि खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा।
Image Source : India TVकई ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जो इन दोनों प्लेटफॉर्म पर सेल के लिए लिस्ट हैं। आपको दोनों प्लेटफॉर्म पर उन प्रोडक्ट्स की बेस्ट प्राइस चेक करनी होगी।
Image Source : India TVरात 12 बजे ही प्रोडक्ट खरीदने की कोशिश करें। ऐसा करने से प्रोडक्ट के आउट ऑफ स्टॉक होने की संभावना नहीं रहेगी।
Image Source : FILEइसके अलावा आप अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले बैंक ऑफर्स को भी कंपेयर करें।
Image Source : India TVजहां भी आपको बेस्ट डील मिले, वहां से प्रोडक्ट खरीदें। ऐसा करने से आप अपने पैसे बचा सकते हैं।
Image Source : India TVNext : iPhone 14 256GB वेरिएंट की कीमत धड़ाम, Flipkart सेल से पहले आया बंपर ऑफर