

Apple को चीन में बड़ा झटका लगा है। पूरी दुनिया में iPhone की डिमांड के बीच यहां आईफोन की सेल में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
Image Source : FILEवहीं, अमेरिकी बाजार से आउट हो चुके स्मार्टफोन ब्रांड Huawei ने घरेलू मार्केट में जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है।
Image Source : FILEहुआवे ने चीन के बाजार में iPhone की बिक्री में सेंध लगा दी है। 2020 के बाद चीन में आईफोन की सबसे कम शिपमेंट दर्ज की गई है।
Image Source : FILEआईफोन की शिपमेंट में 19 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसकी वजह से अमेरिकी कंपनी का मार्केट शेयर भी कम हो गया है।
Image Source : FILEपिछले साल एप्पल का चीन में मार्केट शेयर 19.7 प्रतिशत था, जो 4 प्रतिशत घटकर 15.7 प्रतिशत रह गया है।
Image Source : FILEदूसरी तरफ हुआवे की सेल में 69.7 प्रतिशत का जबरदस्त ग्रोथ दर्ज किया गया है। चीनी ब्रांड का मार्केट शेयर अब बढ़कर 15.5 प्रतिशत हो गया है।
Image Source : FILEiPhone की सेल में हुई गिरावट के पीछे कई वजह हैं, जिनमें सरकारी कर्मचारियों द्वारा आईफोन के इस्तेमाल पर रोक प्रमुख है।
Image Source : FILEहालांकि, एप्पल ने चीन में iPhone की सेल बढ़ाने के लिए जबरदस्त डिस्काउंट भी ऑफर किए हैं। इसके बावजूद आईफोन की सेल में गिरावट देखी गई है।
Image Source : FILEचीन के उलट भारत में iPhone की सेल तेजी से बढ़ी है। एप्पल की शिपमेंट में भारी इजाफा देखा गया है।
Image Source : FILENext : Google पर भूलकर भी सर्च न करें ये चीजें, पहुंच सकते हैं जेल