
Google Pixel 8a के सभी फीचर्स लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। गूगल के इस अफोर्डेबल फोन को 14 मई को लॉन्च किया जाएगा।
Image Source : FILEगूगल पिक्सल का स्पेशिफिकेशन शीट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लीक हुआ है, जहां फोन के सभी फीचर्स की जानकारी मिली है।
Image Source : FILEPixel 8a में 6.1 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा।
Image Source : FILEगूगल का यह फोन भी Pixel 8 और Pixel 8 Pro की तरह Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन के साथ आएगा।
Image Source : FILEगूगल का यह फोन कंपनी के लेटेस्ट Tensor G3 चिपसेट पर काम करेगा। इस चिप के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप भी जोड़ा जाएगा।
Image Source : FILEPixel 8a में 8GB LPDDR5x RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है। फोन में e-SIM फीचर भी मिल सकता है।
Image Source : FILEगूगल के इस अफोर्डेबल Pixel स्मार्टफोन में 4,492mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसके साथ Qi सर्टिफाइड वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग फीचर मिल सकता है।
Image Source : FILEइस फोन के बैक में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। फोन में 64MP का मेन OIS, 13MP का अल्ट्रा वाइड और 13MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।
Image Source : FILEगूगल का यह फोन AI फीचर्स के साथ आएगा, जिनमें AI Magic touch-up, Magic eraser और Magic audio eraser आदि शामिल हैं।
Image Source : FILENext : iPhone 14 की कीमत में भारी कटौती, पहली बार इतना कम हुआ दाम