

क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है कि आपने अपने किसी दोस्त से नई कार खरीदने की बात की हो या फिर कहीं प्रॉपर्टी लेने का जिक्र किया हो और आपको अपने स्मार्टफोन पर इससे जुड़े ऐड दिखने लगे हो?
Image Source : FILEज्यादातर Android यूजर्स इस समस्या का सामना करते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका स्मार्टफोन आपकी हर बात सुनता रहता है।
Image Source : FILEदुनियाभर में इस्तेमाल होने वाले करोड़ों Android स्मार्टफोन को सही से इस्तेमाल करने के लिए Google अकाउंट क्रिएट करना होता है।
Image Source : FILEगूगल प्ले स्टोर पर जाकर ही आप कोई भी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए गूगल अकाउंट का होना जरूरी होता है।
Image Source : FILEAndroid यूजर्स गूगल को कई चीजों की परमिशन जाने-अनजाने में दे देते हैं, जिसकी वजह से उनकी सारी सीक्रेट बातें गूगल तक पहुंच सकती है।
Image Source : FILEअगर, आप नहीं चाहते हैं कि गूगल अपकी कोई बात न सुने तो आपको अपने स्मार्टफोन में एक छोटी सी सेटिंग्स करनी होगी।
Image Source : FILEसबसे पहले अपने Android स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद नीचे स्क्रॉल करते हुए Google की सेटिंग्स पर टैप करें। अगले पेज पर आपको अपना गूगल प्रोफाइल दिखाई देगा।
Image Source : FILEइस पेज पर दिए गए Manage Your Google Account पर टैप करना होगा। फिर आपको Data & Privacy सेक्शन में जाना होगा। इस पेज पर आपको Web & App Activity का ऑप्शन मिलेगा।
Image Source : FILEइस पर टैप करें और अगले पेज पर जाएं। यहां आपको Sub settings में Include Audio and Video activity का ऑप्शन दिखेगा।
Image Source : FILEइस पर लगे टिक को हटा दें और गूगल के टर्म ऑफ सर्विस को एक्सेप्ट कर लें। इस तरह से आपके स्मार्टफोन के माइक्रोफोन का एक्सेस Google को नहीं मिलेगा और आपकी बातें सीक्रेट ही रहेंगी।
Image Source : FILENext : Nokia के इस सस्ते फोन ने मचाई 'तबाही', बिक गए 20 करोड़ यूनिट्स, बना रिकॉर्ड