आधार कार्ड में कितने बार मोबाइल नंबर और नाम बदल सकते हैं, यहां जानें

आधार कार्ड में कितने बार मोबाइल नंबर और नाम बदल सकते हैं, यहां जानें

Image Source : फाइल फोटो

आधार कार्ड आज के समय में बेहद जरूरी डॉक्यूमेंट बन चुका है। बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक के लिए जरूरी है। इसका इस्तेमाल हर उस जगह पर किया जाता है जहां पर आईडी प्रूफ की जरूरत होती है।

Image Source : फाइल फोटो

आधार कार्ड में हमारी कई सारी पर्सनल और बायोग्राफिकल जानकारी मौजूद रहती है। अगर यह किसी गलत हाथ में पड़ जाए तो इससे हमे भारी नुकसान भी हो सकता है।

Image Source : फाइल फोटो

अगर हमारे आधार कार्ड पर कोई जानकारी गलत है तो हम उसे आसानी से अपडेट कर सकते हैं। UIDAI आधार कार्ड में करेक्शन की सुविधा देता है।

Image Source : फाइल फोटो

आधार कार्ड में मौजूद लगभग अधिकांश जानकारियों को आप अपडेट कर सकते हैं। कुछ जानकारियां आप खुद से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं जबकि कुछ के लिए आपको आधार केंद्र जाने की जरूरत पड़ती है।

Image Source : फाइल फोटो

आपको बता दें कि UIDAI ने आधार अपडेट के कुछ नियम तय कर रखे हैं। इसमें कुछ चीजों को तो आप अनलिमिटेड बार चेंज कर सकते हैं जबकि कुछ डिटेल्स के लिए लिमिट सेट की गई है। इसलिए आपको आधार अपडेट करते समय बेहद सावधानी बरतनी चाहिए।

Image Source : फाइल फोटो

अगर आपके आधार में नाम गलत लिख गया है तो आप इसे भी बदल सकते हैं। अगर आप आधार में नाम अपडेट करना चाहते हैं तो बता दें कि आप पूरी लाइफ में सिर्फ दो बार ही नाम बदल सकते हैं। इसलिए नाम अपडेट करते समय सावधानी बरतें।

Image Source : फाइल फोटो

अगर आपने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है और अब आधार कार्ड में नया नंबर रजिस्टर करना चाहते हैं तो बता दें कि यह काम भी आप आसानी से कर सकते हैं। UIDAI आधार धारकों को अनलिमिटेड टाइम्स मोबाइल नंबर बदलने की इजाजत देता है।

Image Source : फाइल फोटो

अगर आप मोबाइल नंबर बदलान चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधार सेंटर जाना पड़ेगा। यहां से आपको एक अपडेट फॉर्म लेना होगा और उसे फिल करके जमा करना होगा। ध्यान रहे कि आधार में मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको फीस देनी पड़ेगी।

Image Source : फाइल फोटो

नाम और मोबाइल नंबर बदलने के साथ साथ आप आधार में अपनी डेट ऑप बर्थ को बदल सकते हैं। लेकिन मोबाइल नंबर की तरह इसे आप हर बार नहीं बदल सकते। आप आधार कार्ड में डेट ऑफ बर्थ को सिर्फ एक बार ही बदल सकते हैं।

Image Source : फाइल फोटो

Next : iPhone 16 फिर से हुआ सस्ता, Flipkart Sale से पहले औंधे मुंह गिरी कीमत