

राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक अमृत उद्यान (पहले मुगल गार्डन) 2 फरवरी 2024 से आम जनता के लिए ओपन हो रहा है।
Image Source : FILEयह अमृत उद्यान 2 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक आम जनता के लिए ओपन रहेगा। इस दौरान उद्यान उत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है।
Image Source : FILE15 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक अमृत उद्यान में ईस्ट लॉन, सेंट्रल लॉन, लॉन्ग गार्डन और सर्कुलर गार्डन जैसे दर्शनीय स्थान हैं।
Image Source : FILEराष्ट्रपति भवन के इस अमृत उद्यान में विभिन्न तरह के फूल और औषधिय पौधे लगें हैं। विजिटर इन उद्यान में लगे फूल-पौधों के अलावा फव्वारे आदि भी देख सकते हैं।
Image Source : FILEअमृत उद्यान 2 फरवरी से लेकर 31 मार्च के बीच हर सोमवार और पब्लिक होलीडे के दिन बंद रहेगा। वहीं, 22-23 फरवरी, 1 और 5 मार्च को स्पेशल डे के तौर पर ओपन रहेगा।
Image Source : FILEअमृत उद्यान का टिकट आप केवल ऑनलाइन ही बुक कर सकेंगे। इसके लिए राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाना होगा और उद्यान उत्सव 2024 वाले बैनर पर क्लिक करना होगा।
Image Source : FILEअगले पेज पर आपको Book Now वाला बटन ऊपर की तरफ दिखाई देगा। इस पर क्लिक करके अगले पेज पर जाएं।
Image Source : FILEयहां आपको इंडिविजुअल, ग्रुप, कॉर्पोरेट, PSU, स्कूल, कॉलेज ग्रुप आदि के लिए टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा। आप एक साथ अधिकतम 50 टिकट बुक कर सकेंगे।
Image Source : FILEयहां आपको टाइम और डेट सेलेक्ट करना होगा और अगले पेज पर जाकर अपनी डिटेल्स दर्ज करनी होगी। डिटेल्स दर्ज करने के बाद आप टिकट ऑनलाइन बुक कर सकेंगे। टिकट के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।
Image Source : FILENext : Realme ने बढ़ाई Apple, Samsung की टेंशन, लाया 120x जूम वाला सस्ता स्मार्टफोन, देखें First Look