ऐसे करें सुरक्षित वेबसाइट की पहचान, फ्रॉड से बचे रहेंगे आप

ऐसे करें सुरक्षित वेबसाइट की पहचान, फ्रॉड से बचे रहेंगे आप

Image Source : FILE

बढ़ते डिजिटल लेन-देन के तौर में बैंकिंग फ्रॉड की घटनाएं आम हो गई हैं। स्कैमर्स लोगों को नए तरीकों से अपनी जाल में फंसा रहे हैं और उनके साथ फ्रॉड कर रहे हैं।

Image Source : FILE

हैकर्स लोगों को फ्री गिफ्ट, ईनाम आदि के मैसेज भेजकर आसानी से फंसा लेते हैं।

Image Source : FILE

अगर, आप हैकर्स द्वारा भेजे गए मैसेज में दिए वेबसाइट लिंक की पहचान कर लेते हैं तो फ्रॉड से बच सकते हैं।

Image Source : FILE

दूरसंचार विभाग (DoT) ने सुरक्षित वेबसाइट पहचान करने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए हैं।

Image Source : FILE

सबसे पहले इस तरह के किसी भी मैसेज या ई-मेल को इग्नोर करें, जिनमें ईनाम, लॉटरी या फिर अमीर बनाने की बात कही जा रही हो।

Image Source : FILE

फर्जी वेबसाइट में आपको स्पेलिंग मिस्टेक देखने को मिलेगी। आप URL में दिए गए स्पेलिंग मिस्टेक से पहचान सकते हैं कि वेबसाइट गलत है।

Image Source : FILE

इसके अलावा फर्जी वेबसाइट https:// की जगह http:// से शुरू होगा, जिसका मतलब है कि वेबसाइट सिक्योर नहीं है।

Image Source : FILE

URL के आखिर में .org या फिर कोई .xyz, .abc आदि लगा होगा। वहीं, सुरक्षित वेबसाइट .com या .in आदि से खत्म होते हैं।

Image Source : FILE

इस तरह से आप मैसेज या ई-मेल में आने वाले लिंक की पहचान करके खुद को फ्रॉड की जाल में फंसने से बचा सकते हैं।

Image Source : FILE

Next : Airtel का 90 दिन वाला सस्ता प्लान, करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन हुई खत्म