

Instagram के पूरी दुनिया में करोड़ों यूजर्स हैं। इस प्लेटफॉर्म का यूज फोटो-वीडियो शेयरिंग के साथ-साथ चैटिंग के लिए भी किया जाता है।
Image Source : FILEअन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की तरह ही अगर इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो जाए तो आपकी कई निजी जानकारियां हैकर्स के हाथ लग सकती है।
Image Source : FILEहालांकि, मेटा ने अपने इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कई सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं, जिनकी मदद से आप अपने इंस्टा अकाउंट को हैकर्स से बचा सकते हैं।
Image Source : FILEइसमें एक ऐसा फीचर दिया गया है, जिसे ऑन करने के बाद अगर किसी ने आपका अकाउंट एक्सेस करने की कोशिश की तो आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।
Image Source : FILEसाथ ही, अपने Instagram अकाउंट में Two Factor Authentication को इनेबल कर लें।
Image Source : FILEइन दोनों सेटिंग्स को ऑन करने के लिए आपको सबसे पहले अपने इंस्टा ऐप में जाकर प्रोफाइल में जाना होगा।
Image Source : FILEइसके बाद ऊपर दिए गए तीन लाइन पर टैप करके Account Centre में जाएं और Password & Security पर टैप करें।
Image Source : FILEअगले पेज में आपको Two Factor Authentication का ऑप्शन मिलेगा। इस पर टैप करके आप जरूरी डिटेल्स दर्ज करके अकाउंट को सिक्योर कर सकते हैं।
Image Source : FILEवहीं, तीन डॉट्स पर क्लिक करने के बाद Messages and Replies में जाकर Security Alerts में जाएं और दोनों टूगल को ऑन कर दें।
Image Source : FILEइस तरह से आपका Instagram अकाउंट पूरी तरह से सिक्योर हो जाएगा और आपकी निजी जानकारियां चोरी होने से बच सकती हैं।
Image Source : FILENext : Jio के 198 रुपये वाले प्लान ने दी राहत, महंगे प्लान से मिला छुटकारा