

हालिया रिपोर्टों से हिंट मिला है कि टिम कुक इस साल के आखिर में एप्पल सीईओ पद से हटने की घोषणा कर सकते हैं और रिटायरमेंट अनाउंस कर सकते हैं
Image Source : Tim Cook/xन्यूयॉर्क टाइम्स रिपोर्ट के मुताबिक टिम कुक ने कहा है कि वे अपना वर्कलोड कम करना चाहते हैं
Image Source : Tim Cook/xकहा जा रहा है कि 65 साल के टिम कुक कंपनी में किसी अन्य भूमिका में शामिल रहते हुए दैनिक जिम्मेदारियों से दूर होने पर सोच रहे हैं
Image Source : Tim Cook/xटिम कुक ने साल 2011 में एप्पल के सीईओ तौर पर कार्यकाल संभाला था और साल 1998 में उन्होने एप्पल जॉइन किया था
Image Source : Tim Cook/xएप्पल सीईओ बनने से पहले कुक कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के नेतृत्व में कंपनी के COO रह चुके थे
Image Source : Tim Cook/xकुक जब सीईओ बने थे तब एप्पल का मूल्य लगभग 350 अरब डॉलर था आज कंपनी का मूल्य 4 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा है
Image Source : Tim Cook/xखबरों के मुताबिक कुक एप्पल में चेयरमैन के रूप में बने रह सकते हैं और नए सीईओ के आने तक कंपनी में सक्रिय रूप से शामिल रहेंगे
Image Source : Tim Cook/xएप्पल के नए सीईओ के लिए एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस का नाम बार बार सामने आ रहा है जो 2001 में एप्पल से जुड़े थे
Image Source : Tim Cook/xहालांकि एप्पल ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इंटरनल चर्चाओं से संकेत मिलता है कि यह बदलाव प्लान के मुताबिक ही होगा
Image Source : Tim Cook/xNext : जियो ने करोड़ों यूजर्स की करा दी मौज, इस सस्ते प्लान में साल भर रिचार्ज की नो टेंशन